हापुड़, फरवरी 2 -- गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि हापुड़ और पिलखुआ से भी ईएमयू चलाने की तैयारी है। इसके लिए वह रेलवे अधिकारियों से नियमित रूप से मिल रहे हैं। आगे की प्रक्रिया को तेज करने के लिए जल्द रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करेंगे। अतुल गर्ग सोमवार को कवि नगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से केंद्रीय बजट पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान सांसद ने कहा कि हापुड़ और पिलखुआ से ईएमयू चलने से हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर के लोगों का भी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हापुड़ में एग्री एक्सपोर्ट्स प्रोसेसिंग जोन की स्थापना की भी तैयारी है। इससे किसानों और युवाओं को लाभ पहुंचेगा। अतुल गर्ग ने ये भी कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स का सेंटर खोलने की बात कही गई है। प्रयास है कि यह गाजियाबाद में ही खुले। इसके लिए वह जिलाधिकारी और केंद्री...