हापुड़, फरवरी 12 -- जिले की सदर विधानसभा और धौलाना विधानसभा के भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। दोनों ने जिला न्यायालय के निर्माण को लेकर बजट अवमुक्त कराने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। इसके अलावा अपनी-अपनी विधानसभाओं में विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही नई योजनाओं के विषयों पर चर्चा की। धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने बताया कि 15.10 करोड़ की लागत से पिलखुवा फगौता मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति मिली थी, जिसका काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा भोजपुर-पिलखुवा और धौलाना मार्ग के चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण की सरकार ने स्वीकृति दी, यह कार्य 39.62 करोड़ से कराया जाएगा। इसकी वर्तमान चौड़ाई सात से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। इससे धौलाना क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.