हापुड़, अगस्त 26 -- हापुड़। रेलवे से सेवानिवृत्त हुए एक कर्मचारी के खाते से साइबर ठगों ने पेंशन चालू कराने के नाम पर साढ़े दस लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी और पैसे वापस कराने की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर थाना साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आवास विकास कालोनी निवासी अरुण प्रकाश शर्मा ने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि वह रेलवे से 30 जून को सेवानिवृत्त हुआ। 23 अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर उनके रिटायरमेंट के कागज, पीपीओ आदि का विवरण भेजा गया। इसके बाद एक कॉल आई जिसमें बताया कि पेंशन चालू करने के लिए एटीएम पर जाकर एक पर्ची निकलेगी। उस पर्ची को पेंशन आर्डर के साथ मुरादाबाद रेल कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद एक एप डाउनलोड कराया और तीन बार एटीएम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.