हापुड़, नवम्बर 14 -- पिलखुवा के गांव खेड़ा स्थित एक घर में शुक्रवार को सिलेंडर फटने से कमरे की छत गिर गई। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। विस्फोट की सूचना पर तुरंत पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार गांव खेड़ा में जयप्रकाश तोमर का मकान है। इस मकान में छह कमरे बने हुए हैं। जिसमें रामकिशोर शर्मा किराये पर रहते हैं। शुक्रवार सुबह को सिलेंडर फटने रामकिशोर शर्मा के कमरे की छत और दीवार ढह गिर गई। ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में रामकिशोर शर्मा के साथ-साथ मकान स्वामी का पुत्र पवन तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मदन गोस्वामी को हल्की चोट आई हैं। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि घायल राजकिशोर बिहार के गोपाल गंज का रहने वाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.