हापुड़, दिसम्बर 23 -- देहात थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सवा किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। वह इस गांजे को बाजार में बिक्री करने के लिए आया था। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम अयोध्यापुरी चौकी के उपनिरीक्षक रमेश चंद्र गौतम अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि जाहरवीर मंदिर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति गांजा बिक्री करने के लिए खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी ने फरार होने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से एक थैले में सवा किलोग्राम गांजा बरामद हो गया। गिरफ्तार किया गया आरोपी सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी जान मोहम्मद है। वह वर्तमान म...