हापुड़, अप्रैल 13 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर नगौला चौकी के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई थी। इस प्रकरण में केस दर्ज किया गया है। ग्राम ट्याला निवासी जयकरन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 10 अप्रैल को उनका पुत्र वंशपाल बाइक से मोदीनगर से वापस अपने गांव ट्याला आ रहा था। जैसे ही वह कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में हैदरनगर नंगौला पुलिस चौकी के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को लोगों की मदद से पुलिस ने गढ़ रोड स्थिति सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर लिया पर वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.