हापुड़, जनवरी 16 -- थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के कस्बे में गुरुवार देर शाम को रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें भाई ने भाई की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। कमरे में खून से लथपथ मिले शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सीओ स्तुति सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी 35 वर्षीय नरेश पुत्र उमेश का अपने परिवार के साथ रहता था। गुरुवार देर शाम उसके छोटे भाई ने चाकू से गोद कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। नरेश की पत्नी संगीता जैसे ही कमरे में पहुंची तो उसकी चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। नरेश का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा हुआ था। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने फोरेंसि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.