हापुड़, जून 25 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला नबी करीम में मंगलवार देर रात एक मकान के लिंटर का प्लास्टर भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आकर मकान में सो रहे पिता-पुत्री घायल हो गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। आनन फानन में घायल पिता पुत्री को नगर के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। मोहल्ला नवी करीम निवासी सोनू ने बताया वह अपने मकान में परिवार के सदस्यों के साथ रहता है। मंगलवार दिन रात परिवार के सभी सदस्य घर में ही सो रहे थे। इस बीच मकान के लिंटर का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। इस दौरान मलबे की चपेट में आकर पीड़ित व उसकी पुत्री गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार के सदस्यों में चीखपुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.