हापुड़, अगस्त 25 -- प्लाट बेचने के नाम पर तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति से दो लाख रुपये हड़प लिए। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर नगर पालिका अध्यक्ष के देवर समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे फाटक चमरी निवासी आशीष गौतम ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया कया कि वह पुराने स्कूटर, मोटर साईकिल, ई-रिक्शा का क्रय विक्रय कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित के जान पहचान वाले बैंक कॉलोनी गली नं0-2 चमरी रोड निवासी विजय कुमार उर्फ इन्द्रजीत, नरेश कुमार व गणेशपुरा निवासी संजीव ने 30 मार्च को 66 वर्ग गज एक प्लाट सीएमओ आफिस के पीछे गाड़ी कटर के पास दिखाया। बताया कि यह प्लाट जसरूपनगर निवासी सुधीर के नाम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.