हापुड़, जनवरी 26 -- हापुड़। गणतंत्र दिवस पर मेरठ रोड स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में भव्य परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने ध्वाजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सोमवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड पर परेड का आगमन हुआ। प्रथम परेड कमांडर द्वारा परेड का प्रभार ग्रहण किया गया। परेड में यातायात पुलिस की टोली, सशस्त्र पुलिस की टोली, नागरिक पुलिस की टोली, सीईआर की टोली, महिला टोली आदि शामिल रही। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कहा कि हर वर्ष यह पर्व हमें याद दिलाता है कि तमाम आशंकाओं को खारिज करते हुए किस प्रकार हमने सभी संभावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.