हापुड़, जनवरी 3 -- देहात थाना क्षेत्र की न्यू सुभाषनगर निवासी एक नाबालिग को पड़ोस में रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी नाबालिग का पता नहीं लगने पर पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। न्यू सुभाषनगर निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाला मनु शुक्रवार सुबह के समय बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक जब नाबालिग अपने घर नहीं आई तो परेशान परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन करने के बाद भी नाबालिग का सुराग नहीं लगा तो पीड़िता की मां ने थाना देहात में तहरीर दी है। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.