हापुड़, मई 18 -- हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र में थाने के पास दो कैंटरों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक कैंटर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश के शिवपुरी निवासी विक्रम रावत ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 16 मई को उसके पिता जगदीश रावत कैंटर लेकर पटियाला से चैन्नई जा रहे थे। जैसे ही सुबह चार बजे बुलंदशहर हाईवे हाफिजपुर थाने के से पहले पहुंचे तो एक अन्य कैंटर ने उसके पिता के कैंटर में टक्कर मार दी। इसमें उसके पिता के पेट में गंभीर चोट आई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी कैंटर चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.