हापुड़, जनवरी 30 -- हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र की एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से पीटा। मांग पूरी न होने पर उसे पुत्री सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पांच फरवरी 2022 को किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी सतवंत सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में कार और 20 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक यातनाएं दी जाने लगीं। शादी के बाद पीड़िता ने पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। ससुराल पक्ष ने लड़की पैदा होने पर ताने मारते हुए उसे अपमानित किया और कई बार मारपीट की। आरोप है क...