हापुड़, फरवरी 8 -- दहेज में बुलेट और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। आरोप है कि जेठ ने अश्लील हरकतें कर कपड़े फाड़ दिए। दोनों पक्षों की पंचायत हुई तो पति ने उसे तलाक दे दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने एसपी को बताया कि 20 दिसंबर 2018 को उसका निकाह नंदग्राम थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद निवासी अफसर के साथ हुआ था। शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की और हत्या का प्रयास किया। सूचना पर मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों से संपर्क किया और गांव में 5 जनवरी को पंचायत बुलाई। पंचों ने आरोपियों से जानकारी...