हापुड़, जनवरी 30 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरावनी में सहखातेदारी भूमि को लेकर चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। एक किसान ने अपने ही भाई व भतीजों पर जबरन खेत जोतकर मटर की फसल नष्ट करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव सरावनी के इमरान ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी भूमि सहखातेदारी में है, जिसमें उसने अपने हिस्से में मटर की फसल बो रखी थी। आरोप है कि 11 जनवरी की रात उसके भाई हदीसुल रहमान व उसके पुत्र जाने आलम और साजिद ने ट्रैक्टर चलाकर जबरन खेत जोत दिया, जिससे पूरी फसल नष्ट हो गई। उसे करीब तीन लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। उसने आरोपियों से नुकसान की भरपाई की बात की जिस पर उसके साथ मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस मौके...