मेरठ, फरवरी 8 -- कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर शनिवार देर रात अज्ञात हमलावर ने युवक पर गोली चला दी। गंभीर हालत में उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला साकेत निवासी वीरपाल सैनी शनिवार रात छिजारसी टोल प्लाजा पर मौजूद थे। उस दौरान अज्ञात हमलावर ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। इस दौरान वीरपाल सैनी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। राहगीरों ने गोली चलने की सूचना दी थी। गोली चलने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। मनीष चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। जल्द ही हमलवार को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...