हापुड़, जनवरी 30 -- धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव देहरा मसूरी गुलावठी रोड खसरा नंबर 19 स्थित हेलो अरोमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड में गुरुवार देर रात आग लग गई। आग लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पिलखुवा केंद्र प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि गुरुवार देर रात हेलो अरोमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में आग लग गई। सूचना पर एमजी रोड फायर यूनिट की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें देखकर जनपद के दमकल विभाग समेत गाजियाबाद से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि सीएफओ अजय शर्मा और एफएसओ ने कंपनी का निरीक्षण किया। कंपनी में मेंथा ऑयल का कार्य किया जाता है। आग कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.