हापुड़, अक्टूबर 4 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार सवार घायल हो गया। उसको गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के शाहदरा निवासी ऋषभ कौशिक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके तहेरा भाई विश्वकर्मा कालोनी प्रहलादपुर दिल्ली निवासी संदीप कौशिक दो अक्तूबर को कार से मुरादाबाद से दिल्ली आ रहा था। जब उसका भाई राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर राजा जी हवेली ढाबा के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। इसमें संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.