हापुड़, जनवरी 3 -- धौलाना थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा निवासी एक किशोरी को जिला मुरादाबाद के थाना कटघर के चौकी दससराय निवासी दूसरे वर्ग का युवक बहला-फुसलाकर ले गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी किशोरी का पता नहीं लगने पर पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि गांव शेखपुर खिचरा निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह पिछले पांच सालों से गांव में निवास कर रहा है। वह चिनाई का काम करता है। उसकी पत्नी और बेटी एक फैक्ट्री में काम करती है। बीती 30 दिसंबर को उसकी पत्नी काम पर गई थी और उसकी 16 वर्षीय पुत्री बेटी काम पर नहीं गई और घर पर मौजूद थी। उसका पुत्र स्कूल के लिए गया था। जब उसका पुत्र घर लौटा तो किशोरी को गायब देख उसे सूचना दी। इस दौरान वह घर पहुंचा तो कमरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.