आगरा, फरवरी 9 -- सोमवार को एआरटीओ ने माल वाहनों में सवारियां ढोते तीन वाहनों के चालान किए। क्षमता से अधिक माल ढोने पर तीन ट्रकों को सीज किया है। सहायक उप संभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने सोमवार को कासगंज-सोरों मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की। माल वाहन में सवारियां ढोने पर तीन वाहनों को पकड़ा है। चालान करते हुए जुर्माना लगाया। वहीं क्षमता से अधिक माल ढोने पर तीन ट्रकों को सीज किया है। हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, अनाधिकृत रूप से मार्ग पर वाहन खड़ा करने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बातचीत करने पर 38 वाहनों के चालान काटे हैं। वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 1.28 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...