नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। कोहरे के दौरान होने वाले सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस ने नए प्रयोग करने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कन्वॉय यानी समूह बनाकर यातायात का संचालन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर कन्वॉय (काफिले) से यातायात का संचालन आमतौर पर घने कोहरे या खराब दृश्यता में सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। डीसीपी यातायात डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि टोल प्लाजा से आगे की तरफ गाड़ियों को समूह बनाकर निकाला गया। इससे वाहन तय गति में चले। इससे हादसे की आशंका कम हो जाती है। हादसों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगा गए एवं लोगों को नियमों के प्रति जागरुक किया गया। डीसीपी यात...