फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 19 -- कायमगंज। अलग अलग हादसों में क्षेत्र के गांव झब्बूपुर निवासी आदेश कुमार, नगर के कूचा मोहल्ला निवासी सचिन, क्षेत्र के गांव अहमदगंज निवासी रिंकू, नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी किशन व आमिर घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद सचिन व रिंकू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...