लखनऊ, जनवरी 11 -- तीन थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे मोहनलालगंज, गाजीपुर व मड़ियांव इलाके में हुए हैं। गाजीपुर थाना क्षेत्र के पेपरमिल भकमपुर निवासी राजू (32) रविवार रात इंदिरानगर के नीलगिरी तिराहे से पंक्चर की दुकान बंद कर घर जा रहा था। उसके भाई मंसूर अली ने बताया कि राजू सड़क क्रॉस कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन टक्कर मार कर निकल गया। गंभीर रूप से घायल राजू को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के जरिए कार का पता लगाया जा रहा है। इसी तरह मड़ियांव निवासी 21 वर्षीय इरम अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रही थी। तभी क्षेत्र के ही गौरभीट के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने साइकिल सवार बालक को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बच...