बाराबंकी, दिसम्बर 16 -- बाराबंकी। जैदपुर व नगर कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर: जैदपुर संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुर्तजीपुर निवासी एक बाइक पर सवार तीन युवक सोमवार की शाम करीब सात बजे घर लौट रहे थे। जैदपुर-सफदरगंज मार्ग पर स्थित नूर कालोनी के पास स्थित एक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में बाइक सड़क के किनारे खड़े हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार अभिजीत (24), मोनू (18) व जीशान (22) को गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को जैदपुर सीएचसी पहुंचाया। घायलों को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल पहंुचने पर डाक्टर ने ज...