आजमगढ़, नवम्बर 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग हादसों में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पवई क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जीयनपुर और फूलपुर क्षेत्र में दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। अखंडनगर क्षेत्र (सुल्तानपुर) में कालान गांव निवासी लालबहादुर अपनी पत्नी 40 वर्षीया सुषमा और बेटे आनंद के साथ बाइक से आपनी ससुराल जा रहे थे। पवई क्षेत्र में बागभर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। वे सभी जख्मी हो गए। लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने सुषमा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल उनके पति और बेटे को रेफर कर दिया गया। उन्हें शाहगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कार चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.