सीतापुर, दिसम्बर 24 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले में अलग- अलग हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोग घायल हो गए। पहला हादसा महोली में हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की जान चली गई। उधर, हरगांव में तेज रफ्तार का सवार ने महिला को रौंद दिया। मौके पर ही महिला की जान चली गई। झरेखापुर में कोहरे के बीच अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग चोटिल हो गए। उधर, तालगावं में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्र गंभीर रूप से चोटिल हो गया। महोली के रायपुर निवासी रामदास (64) मंगलवार को सामान खरीदने गए थे। सामान लेकर वह साइकिल से घर लौट रहे थे। रामदास रायपुर गांव के पास पानी की टंकी के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में...