सीतापुर, जनवरी 31 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले में अलग- अलग हुए दो हादसे में एक महिला समेत चार लोग चोटिल हो गए। महमूदाबाद संवाददाता के अनुसार रामपुरकलां के डेरा पंचाइन निवासी वीरेंद्र साथी विनोद के साथ जरूरी काम से महमूदाबाद से रात में लौट रहे थे। सदरपुर के अफसेरिया हुसैसनपुर सरैया के पास खस लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार वीरेंद्र और विनोद चोटिल हो गए। वहीं पीछे से आ रहे जइतापुर बाजार निवासी योगेश भी ट्रॅक्टर- ट्रॉली से टकराकर चोटिल हो गए। पुलिस कर्मियों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने योगेश को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। सिधौली संवाददाता के सिधौली के बेनीपुर छाजन निवासी आरती देवी पकरिया चौराहे पर ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहीं थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार...