सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। पहले हादसे में एक बाइक एचटी लाइन के एक पोल से टकरा गई, इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दूसरी घटना में एक अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई एवं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। होली के मौके पर हुई इन घटनाओं से छह परिवारों में मातम पसर गया। मछरेहटा थाना क्षेत्र के जलालपुर से मछरेहटा मार्ग पर पहाड़पुर गांव के पास अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल पेड़ से टकरा गयी। घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने उपचार के दौरान कसमंडा सीएचसी पर दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। राहगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.