रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- खटीमा। अलग-अलग सड़क हादसों में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को किच्छा निवासी 55 वर्षीय शिव प्रसाद बाइक से अपने रिश्तेदार के घर खटीमा आ रहे थे। इसी दौरान सड़ासड़िया के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। इधर, सितारगंज रोड पर हुई एक अन्य सड़क दुर्घटना में ईस्टर फैक्ट्री चारूबेटा निवासी 55 वर्षीय एमएस नेगी और उनकी पत्नी 45 वर्षीय मीना देवी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान क...