कौशाम्बी, मार्च 27 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाक पिंजरी निवासी अजय कुमार ने बताया कि 25 मार्च को उसके पिता 55 वर्षीय झरियार पड़ोसी जनपद फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी रिश्तेदार बुद्धसेन (20) व उसकी बहन कौशल्या (10) के साथ दवा लेने बाइक से प्रतापगढ़ गए थे। रात को लौटते वक्त कड़ा इलाके में लेहदरी के समीप पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़ित के पिता झरियार व रिश्तेदार बुद्धसेन की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, साथ रही कौशल्या का अभी भी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात ट्रक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर सरायअकिल थाना क्षेत्र के बनीराम कटरा (बसुहार) निवासी रमेश साहू पुत्र स्व. शिवला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.