लखनऊ, दिसम्बर 1 -- लखनऊ। गोसाईंगंज और पारा क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गोसाईगंज क्षेत्र में सोमवार को सुलतानपुर हाईवे पर कोडरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे काकोरी के पलिया निवासी अलीम (32) की मौत हो गई। वह कढ़ाई का काम करता था और रिश्तेदार खलील अहमद, निवासी मदरसा वार्ड अमेठी, के साथ खुर्दही बाजार में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। हादसे में ख़लील अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार रात गोसाईंगंज सीएचसी के पास सड़क पार कर रहे नीरज कुमार (36), निवासी भोलाकापुरवा, को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीरज शादी समारो...