छपरा, नवम्बर 29 -- डेरनी में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला दरियापुर/ डोरीगंज, एक संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में इलेक्ट्रीशियन व महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, दिघवारा-भेल्दी पथ पर डेरनी थाना क्षेत्र के सूतिहार हाई स्कूल के दक्षिण देवी मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने युवक को धक्का मार दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीय उपेन्द्र कुमार साह सुतिहार गांव के मुन्नीलाल साह का पुत्र था। घटना शनिवार की शाम करीब 7 बजे की है। वह गांव में ही इलेक्ट्रिक मिस्त्री का काम कर घर परिवार चलाता था। लोगों ने बताया कि युवक डेरनी बाजार पैदल ही जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। वह सड़क किनारे पड़ा हुआ था। शाम का समय होने के कारण देर से लोगों की उस पर नजर पड़ी। एक राहगीर ने उसे देखा। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.