समस्तीपुर, जनवरी 9 -- शहर में आये दिन हादसे हो रहे है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा रखी गई है। इसको लेकर नो-एंट्री लागु कर रखा गया है। वहीं जगह-जगह बल की तैनाती भी कर रखी गई है। बावजूद शहर में हादसे हो रहे है। एक दिन पूर्व ही सदर एसडीओ आफिस के सामने ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब एक सप्ताह पूर्व भी ताजपुर रोड में वाहन की चपेट में आने से एक महिला जख्मी हो गई थी। जिद्दी वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर भारी वाहनों और अन्य प्रतिबंधित गाड़ियों को शहर में बेधड़क घुसा देते हैं। नतीजतन शहर के मुख्य मार्गों पर हर दिन घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्य चौक जैसे ताजपुर रोड, भोला टॉकीज चौक, मथुरापुर घाट, मथुरापुर घाट,...