लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- संसारपुर। दो दिन पहले बाइक पर सवार होकर जा रहे चार लोगों की मौत के बाद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। नेशनल हाइवे 730 पर खीरी शाहजहांपुर बॉर्डर पर बना टेढ़वा पुलिस पिकेट हमेशा सूना पड़ा रहता है। यहां से गुजरने पर आपको इस पुलिस पिकेट पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नही मिलेगा और पिकेट के दरवाजे बंद मिलेंगे। एक उपनिरीक्षक की तैनाती के बाबजूद भी यहां पर पुलिस नदारद रहती है। जबकि नेपाल को जोड़ने व खीरी शाहजहांपुर बॉर्डर होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत यह पुलिस पिकेट अति महत्वपूर्ण है। थाना मैलानी क्षेत्र में नेशनल हाइवे 730 पर खीरी शाहजहांपुर बॉर्डर पर बना टेढ़वा पुलिस पिकेट ज्यादातर सुनसान हालत में पड़ा रहता है। जबकि पुलिस अधीक्षक खीरी ने इस पुलिस पिकेट पर एक उपनिरीक्षक की परमानेंट तैनाती कर रखी है फिर भी यहां पर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.