कन्नौज, जनवरी 6 -- छिबरामऊ। नगर में विशुनगढ़ रोड से मोहल्ला कोलियान को जाने वाली गली में लश्करी तालाब के सामने पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आयेदिन हादसे हो रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने क्षतिग्रस्त पुलिया को दुरूस्त कराने की पालिका प्रशासन से कई बार मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मोहल्ले के अक्षय गुप्ता ने बताया कि पालिका प्रशासन से पुलिया सही कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...