हरदोई, फरवरी 4 -- हरदोई। पलिया लखनऊ मार्ग से सैदपुर संपर्क मार्ग पर दो वर्ष पूर्व सड़क के साथ ही बनी पुलिया टूट गई है। टूटी पुलिया पर निकलने वाले वाहनों के चलते दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। प्रकाश व्यवस्था और टूटी पुलिया के टूटे होने के संकेतक न लगे होने के कारण खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है पुलिया दो तालाबों को जोड़ती है। ऐसे में टूटी पुलिया की जद में आकर कई छोटे वाहन तालाब में गिर चुके हैं। दो दिन पूर्व एक कार भी टूटी पुलिया में फंस गई थी। कार में सैदपुर निवासी सनी अपने परिवार और बच्चों के साथ जा रहा था। गनीमत रही कार पलटी नहीं, पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीण प्रेम कुमार सिंह, तुषार, अनुज कुमार सिंह, आशुतोष, सर्वेश सिंह सहित कई ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग व जिला प्रशासन से टूटी पुलिया को बनवाए जाने ...