नई दिल्ली, जनवरी 28 -- हादसे से जुड़े अनसुलझे पांच बड़े सवाल 1. अंतिम लैंडिंग क्लीयरेंस के बाद आखिर क्या हुआ? विमान को सुबह 8:43 बजे उतरने की अनुमति दी गई थी, लेकिन इसके बाद पायलट की ओर से एटीसी को कोई 'रीड-बैक' या पुष्टि नहीं मिली। 8:44 बजे तक आग की लपटें दिखाई देने लगीं, जबकि डीजीसीए के अनुसार, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समय करीब 8:45 बजे का है। यह स्पष्ट नहीं है कि क्लीयरेंस के तुरंत बाद विमान के साथ क्या हुआ। 2. खराब दृश्यता के बावजूद अनियंत्रित हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश क्यों की गई? नागरिक उड्डयन मंत्री के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में लैंडिंग के समय दृश्यता खराब बताई गई है। पहले प्रयास में चालक दल ने रनवे न दिखने की सूचना दी थी और गो-अराउंड किया। इसके बाद दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। बारामती एक अनियंत्रित (अनकंट्रोल्ड) एयर...