पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- पीलीभीत। कोहरे में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने पीलीभीत पूरनपुर मार्ग पर सराय सुंदरपुर स्थित टोल प्लाजा पर एक जागरूकता अभियान चलाया। टोल से गुजर रहे वाहन चालकों को कोहरे में सुरक्षित वाहन संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। चालकों को बताया गया कि कोहरे एवं अंधेरे में वाहन चलाते समय वाहन की आगे एवं पीछे की लाइट चालू रखें। वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगायें। प्रकाश व्यवस्था खराब होने पर रिफ्लेक्टिव टेप हो। हाईवे किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े चार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई। तीन ऐसे वाहन थे जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...