लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- सर्दी और कोहरे के बीच सड़क हादसे रोकने के लिए परिवहन विभाग के अफसर रात में सड़कों पर निकले। रात में नियमों को दर किनार कर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें ज्यादातर वह वाहन शामिल रहे जो ओवरलोड व ओवर हाइट गन्ना भरकर फर्राटा भर रहे थे। वाहनों पर रेडियम पट्टी भी लगी नहीं मिली। एक व दो ट्राली सीज, 10 वाहनों का चालान किया गया। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने मंगलवार की रात करीब 12 बजे वाहन चेकिंग शुरू की। रात में निघासन पहुंचे प्रवर्तन अधिकारी ने गन्ना भरकर मिलों को जा रहे वाहनों को रोककर जांच की। दो ट्राली जोड़कर गन्ना ले जा रहे ट्रैक्टर को रुकवाकर सीज किया। इसके अलावा बुधवार को दिन भी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रशासन शांतिभूषण पाण्डेय व प्रवर्तन अधिकारी ने बुधवार को 10 वाहनों का चाल...