प्रयागराज, दिसम्बर 22 -- कोहरे से हो रही सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए और जनहानि को कम करने के लिए फाफामऊ थाने में गठित सीसी टीम प्रयागराज-लखनऊ हाइवे पर पिछले कई दिनों से लगातार विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। जिससे घने कोहरे और खराब मौसम के चलते सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सके। फाफामऊ थाना के सीसी टीम प्रभारी सौमित्र सिंह ने बताया कि सीसी टीम अभियान चलाकर सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़े वाहनों को हटवाने तथा वाहनों की सघन जांच में चालकों से वैध दस्तावेज, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करा रही है। चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी कर रही है। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना, गलत दिशा में वाहन चलाना, अनाधिकृत पार्किंग और सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी से होने वाले जोखिमों के बारे भी टीम जानकारी...