फरीदाबाद, फरवरी 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा हादसे के बाद नगर निगम ने खुले नालों की घेराबंदी करने की योजना तैयार की है। इसके तहत अगले महीने से गौंछी नाले के साथ सीमेंटड बेरियर लगाए जाएंगे, जिससे रात के समय होने वाले हादसों को रोकने में काफी सहायता मिलेगी। इस योजना पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर में करीब 30 किलोमीटर लंबे गौंछी नाले घने रिहायशी क्षेत्र के बीच से गुजर रहा है। नगर निगम की ओर से करीब 10 साल पहले नाले पर लोहे की जाली लगाई गई थी, जो अब गायब हो चुकी है। नाले पर बेरिकेडिंग न होने से पिछले दिनों एक कार सवार की नाले में गिरने से मौत हो गई थी, जिससे गौंछी नाला लगातार सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील बना हुआ है। बरसात के दिनों में जलभराव और फिसलन की वजह से स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। वहीं पिछले दिनों नोएडा मे...