रांची, दिसम्बर 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख इलाके एवं मार्ग के दोनों छोर पर लगे पेड़-पौधों की डालियों की सुंदरता बढ़ाने व संभावित दुर्घटना को शून्य करने को लेकर छंटाई का काम चल रहा है। निगम की बागवानी शाखा की ओर से हर दिन इसको लेकर दो टीम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पिछले एक माह से चल रहा है। बताया गया कि टीम में शामिल कर्मी सड़क के दोनों छोर पर पेड़-पौधों की बेतरतीब फैली डाली व झाड़ियों की छंटाई कर रहे हैं। इसके अलावा संभावित दुर्घटना एवं खतर को लेकर सूख चुकी व कमजोर डालियों की कटाई भी की जा रही है। इसके अलावा घास की कटिंग, नए पौधे लगाने एवं पार्क को और सुंदर बनाने को लेकर तरह-तरह के पौधे लगाए जा रहे हैं। शहर को हरा-भरा बनाए रखने को लेकर भी हो रहा है काम निगम के स्तर से शहर को हरा-भरा बनाए...