कन्नौज, अप्रैल 7 -- गुरसहायगंज। गत दिनों जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से भट्ठा श्रमिक की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज की है। ग्राम दिउली निवासी संतोषी पत्नी मनीष कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि गत 25 मार्च की शाम 7:30 बजे उसका 35 वर्षीय पति मनीष कुमार पुत्र महेश जाटव भट्टे पर मजदूरी करके घर वापस घर आ रहे थे। जैसे ही जुनेदपुर कट के निकट पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसके पति को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.