मधुबनी, मई 31 -- झंझारपुर। झंझारपुर में अलग अलग जगहों पर हुई दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है। अन्य चार घायलों को इलाज के बाद सुधार आने पर छुट्टी दे दी गई। शनिवार की अहले सुबह भैरवस्थान थाना क्षेत्र के नवटोली मोड़ के पास किसी वाहन से टकरा कर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। एक जख्मी की हालत गंभीर देख रेफर किया गया है। दोनों घायलों में भैरवस्थान थाना के नवटोली गांव के ही 50 वर्षीय पवन मुखिया एवं 35 वर्षीय गोविंद मुखिया बताया गया है। इधर, झंझारपुर-मधेपुर पथ पर अनियंत्रित होकर एक बाइक दुर्घटना का शिकार हो गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.