रुद्रपुर, जुलाई 21 -- किच्छा, संवाददाता। रुद्रपुर रोड पर रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रविवार रात 20 वर्षीय अनुज तिवारी पुत्र ब्रिजेश तिवारी निवासी स्वास्तिक कॉलोनी फेस 1 हल्द्वानी रोड वार्ड 1 अपने साथी अनुराग पुत्र तारा बाबू निवासी बंडिया भट्टा किच्छा के साथ स्कूटी से रुद्रपुर गया था। देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे वे वापस आ रहे थे। पुलिस के अनुसार, एचडीएफसी बैंक के निकट अनुज की स्कूटी की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में अनुज तिवारी और अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अनुज और अनुराग को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनुराग को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.