लखनऊ, जुलाई 14 -- मलिहाबाद, संवाददाता। साइकिल से बाग जा रहीं तीन बहनों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बहने गंभीर रूप से घायल हैं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। भटखेरवा वंशीगढ़ी गांव निवासी रेशमा (14) पुत्री रामू सोमवार दोपहर बड़ी बहन संध्या, छोटी बहन सुनैना के साथ साइकिल से बाग जा रही थी। संध्या साइकिल चला रही थी, जबकि रेशमा व सुनैना बैठी थीं। जब यह तीनों बहनें बहेलिया भटखेरवा रोड पर पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन साइकिल में टक्कर मार कर चला गया। हादसे में तीनों बहने गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद लोगों ने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के लोग तीनों बहनों को काकोरी के जेहटा रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रेशमा की मौत हो गई, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.