ललितपुर, फरवरी 21 -- थाना पूराकलां क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पूराकलां मजरा खुशीपुरा निवासी 70 वर्षीय गिरजा कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय तिज्जा कुशवाहा 15 फरवरी की शाम करीब 6.30 बजे पूराकलां से सारसेड की ओर जा रहे थे। ग्राम सारसेड मार्ग पर साहू की पुलिया के पास पीछे से आ रही बाइक के चालक नरेंद्र पुत्र विंद्रावन राजपूत निवासी सारसेड ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मारी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उन्...