प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- कुंडा। कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र के मीरापुर तकिया गांव निवासी रुआब आलम ने हथिगवां पुलिस को तहरीर दी। उसकी मां इसरत जहां उर्फ हसरतुन्निशा छह अप्रैल को करीब 11 बजे अपने परिजनों संग मंसूराबाद से ऑटो से घर जा रही थी। हथिगवां थाना क्षेत्र के सुवानारी गांव के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया था। जिससे उसके मां की मौत हो गई थी। पीड़ित रुआब आलम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.