भदोही, जनवरी 16 -- गोपीगंज (भदोही), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जीटी रोड महावीर मंदिर के पास फ्लाईओवर पर गुरुवार की देर रात करीब दो बजे कार चालक कंटेनर से भिड़ गया। इस दौरान कार में सवार वाराणसी की 33 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि साथ में बैठा युवक घायल। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका के पिता ने तहरीर में कहा कि रविंद्र त्रिपाठी निवासी आवास विकास कालोनी, काली मंदिर, पांडेयपुर, वाराणसी बेटी को 15 जनवरी को बहला-फुसला कर प्रयागराज ले गया था। कार से वापस वाराणसी जाते समय गुरुवार की देर रात जीटी रोड के दक्षिणी लेन पर कंटेनर से कार भिड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर हादसे में घ...