मुरादाबाद, मार्च 4 -- बिलारी। दुर्घटना में घायल रामपुर के व्यक्ति की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के गांव दनियापुर हरज्ञान सिंह का परिवार रहता है। उनके पुत्र सुखबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी को उसका भाई रविंदर चौधरी अपनी बाइक से दावत खाने हजरतनगरगढ़ी क्षेत्र के रजाभूड़ गया था। यहां से लौटते समय जब वह हरोरा मोड़ के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे रविंदर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर हालत होने पर उसे दिल्ली ले जा रहे थे। मगर, जाते समय एक मार्च को उसकी मौत हो गई थी। फोटो सहित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.